स्वतंत्रता दिवस के दिन संग्रहालय कैंपस में सैन्य बैंड पार्टी का होगा प्रदर्शन

समाहरणालय में मंगलवार डीएम शशांक शुभंकर ने जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, संग्रहालयाध्यक्ष व ओटीए के सैन्य बैंड के प्रतिनिधि के साथ बैठक की.

गया जी. समाहरणालय में मंगलवार डीएम शशांक शुभंकर ने जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, संग्रहालयाध्यक्ष व ओटीए के सैन्य बैंड के प्रतिनिधि के साथ बैठक की. गृह विभाग (विशेष शाखा) पटना के पत्र के आलोक में जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के निदेशानुसार शहर के संग्रहालय में शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा सैन्य बैड प्रदर्शन किया जायेगा. इस बैंड प्रदर्शन का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करना, देश भक्ति को बढ़ावा देना, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और अगली पीढ़ी को हमारे राष्ट्र को परिभाषित करने वाले मूल्यों को बनाये रखने के लिए प्रेरित करना है. जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी राहुल कुमार को नोडल अफसर बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >