अगलगी की घटना से पीड़ित व्यवसायी से मिले भाजपा नेता

आमस प्रखंड के महुआवां में आगलगी की घटना से पीड़ित व्यवसायी संजीत कुमार गुप्ता से भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने शनिवार को मुलाकात कर परिवार को सांत्वना दी.

शेरघाटी. आमस प्रखंड के महुआवां में आगलगी की घटना से पीड़ित व्यवसायी संजीत कुमार गुप्ता से भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने शनिवार को मुलाकात कर परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने व्यवसायी के घर एवं दुकान में आग लगा दी थी. घटना के बाद परिवार के लोग हैरान-परेशान हैं. इस घटना में दुकान व घर जलकर राख हो गया था. संतोष गुप्ता ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम न दे सके. इस दौरान आमस प्रखंड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल, अभिजीत मिश्रा, सुरेश साह, वार्ड सदस्य कुंदन कुमार, जयराम यादव व उदय पासवान आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >