सावन की छांव में सजी मेहंदी की महफिल

प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में नारनौलिया अग्रवाल संघ इमामगंज रानीगंज के बैनर तले सावन समारोह के तहत मेहंदी उत्सव का आयोजन हुआ.

इमामगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में नारनौलिया अग्रवाल संघ इमामगंज रानीगंज के बैनर तले सावन समारोह के तहत मेहंदी उत्सव का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण से की गयी, जिसके बाद महिलाओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मेहंदी लगायी. इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक सावन गीतों की धुन पर झूमती नजर आयीं और माहौल में उमंग और उल्लास भर गया. महिलाओं ने बताया कि मेहंदी लगाना सावन में शुभ माना जाता है, यह सुहाग का प्रतीक भी है. कार्यक्रम में विमल अग्रवाल, सुचिता अग्रवाल, सरस्वती, प्रेरणा, सुमन, बिना, सोनी, रिंकी, पूनम, अतुल अग्रवाल और प्रेम अग्रवाल सहित दर्जनों लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >