गया जी : सैकड़ों महिलाओं ने मेयर-पूर्व डिप्टी मेयर को माना भाई, राखी बांधकर मांगी उनकी लंबी उम्र

गया जी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने मेयर वीरेंद्र कुमार और पूर्व डिप्टी मेयर ओंकारनाथ श्रीवास्तव को भाई मानकर राखी बांधी. यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान को दर्शाता है.

Gaya Mayor Raksha Bandhan ( संजीव कुमार सिन्हा ) : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राय काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल में विमेन विंग्स ऑफ सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया.

इस दौरान गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व पूर्व डिप्टी मेयर ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

सैकड़ों महिलाओं ने बांधी राखी, रंग-बिरंगी राखियों से सजी कलाई

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने मेयर गणेश पासवान व पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव को भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी.

कुछ ही देर में दोनों की कलाइयां रंग-बिरंगी राखियों से सज गईं. महिलाओं ने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की.

मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर की कलाई पर सजी सैकड़ों राखियां

बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर: मेयर गणेश पासवान

इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम व विश्वास का पर्व है. इतनी बड़ी संख्या में बहनों द्वारा राखी बांधकर दिया गया स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए भावुक और यादगार क्षण है.

उन्होंने कहा कि बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना ही इस रिश्ते का सच्चा सम्मान है.

महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास जरूरी: मोहन श्रीवास्तव

पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के प्रति सम्मान, सुरक्षा व जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है.

Also Read : गया सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर छलक पड़े आंसू

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बहनों का स्नेह व आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है; समाज में महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए.

कार्यक्रम में मौजूद रहीं संस्था की पदाधिकारी और गणमान्य महिलाएं

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष राखी अग्रवाल, सचिव ममता कुमारी, कोषाध्यक्ष अनुराधा वर्णवाल, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, भारती प्रियदर्शिनी, समाजसेवी रीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >