शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की मां को SBI ने सौंपा ₹1.50 करोड़ का चेक

Martyr Shubham Kumar : भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए गया के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की माता पूनम शर्मा को एसबीआई ने ₹1.50 करोड़ का चेक प्रदान किया.

Martyr Shubham Kumar : भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में असम के जोरहाट में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक (SBI), गया की ओर से ₹1.50 करोड़ की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया है. यह चेक शहीद जवान की माता पूनम शर्मा को बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आदरपूर्वक सौंपा गया.

एसबीआई के उपमहाप्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी चेक वितरण के दौरान रहे मौजूद

चेक वितरण के इस विशेष कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक थाना राम सोलंकी, क्षेत्रीय प्रबंधक निर्मल कुमार तथा खिजरसराय शाखा के शाखा प्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैंक के अधिकारियों ने शहीद के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दिए गए बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य और अद्वितीय बताया.

Also Read: फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की शहादत के बाद मुआवजा राशि पर छिड़ा रार, पिता बोले- ‘CO और कथित पत्नी ने मिलकर किया धोखा’

शहीद जवान के सर्वोच्च बलिदान को ग्रामीणों और SBI परिवार ने किया नमन

इस अवसर पर पूर्व मुखिया दीपक कुमार, वार्ड सदस्य राकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने शहीद जवान शुभम कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को याद किया. भारतीय स्टेट बैंक परिवार ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

बैंक अधिकारियों ने कहा कि पूरा देश उनके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा तथा शहीद जवान की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.

Also Read: शहीद शुभम के पिता ने श्रेया राय को बहू के रूप में किया स्वीकार, बोले- ‘वह मेरे बेटे की आखिरी पसंद थी’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >