लोन रिकवरी करनेवाले एजेंटों ने किया 4.91 लाख रुपये का गबन, केस दर्ज

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्ण रोड में स्थित एल एंड टी फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी में लोन रिकवरी करनेवाले दो एजेंटों के द्वारा चार लाख 91 हजार 652 रुपये का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है.

गया. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्ण रोड में स्थित एल एंड टी फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी में लोन रिकवरी करनेवाले दो एजेंटों के द्वारा चार लाख 91 हजार 652 रुपये का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर एल एंड टी फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी के एरिया कलेक्शन मैनेजर ठाकुर रंजन सिंह के बयान पर सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित एरिया कलेक्शन मैनेजर ने सिविल लाइंस थाने के दारोगा को बताया है कि उनकी कंपनी में फील्ड कलेक्शन ऑफिसर के पद पर नवादा जिले के रहनेवाले जितेंद्र कुमार व रविकांत कुमार के द्वारा फील्ड से लोन रिकवरी के रूप में चार लाख 91 हजार 652 रुपये वसूले गये. लेकिन, इसे एल एंड टी फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं किया गया. इस मामले में सिविल लाइंस थाने के दारोगा ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >