भोजन में लौह तत्वों की कमी से एनीमिया होता है

प्रखंड के कई मध्य विद्यालयों में पोषण पखवारे का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

परैया. प्रखंड के कई मध्य विद्यालयों में पोषण पखवारे का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इसमें पोषाहार से जुड़े अनाज, दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल आदि की प्रदर्शनी लगायी गयी. कार्यक्रम में शिक्षकों ने बताया कि वर्तमान समय में किशोरों में खून की कमी गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी, पौष्टिक आहार का अभाव और भोजन में लौह तत्वों की कमी से एनीमिया होता है. इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा घटती है. किशोरों को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, अंकुरित अनाज और डेयरी उत्पाद खाने की सलाह दी. साथ ही योग, प्राणायाम और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने को कहा. इस दौरान अशोक मध्य विद्यालय, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय सरबदीपुर, बंधु बिगहा, सोलरा आदि में शिक्षक व छात्रों ने पोषण पखवारे में भागीदारी दिखायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >