कोंच के चेत बिगहा में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

Gaya Ji News: कोंच थाना क्षेत्र के चेत बिगहा गांव में सीलिंग पंखा लगाते समय करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर गोलू कुमार की मौत हो गई. परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Gaya Ji News(श्रीनिवास): कोंच थाना क्षेत्र के चेत बिगहा गांव में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान नागेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गोलू कुमार घर में सीलिंग पंखे का पल्ला लगा रहा था. इसी दौरान वह पहले से कटे हुए बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया.

परिवार में कोहराम

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. गुरुवार को बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया गया.

Also Read: गुरुआ लूटकांड : आईजी विकास वैभव व्यवसायियों से मिले, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी एसआइटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >