खिजरसराय में गायत्री परिवार प्रखंड समिति का गठन, समाज में संस्कार जागरण का लिया संकल्प

खिजरसराय में गायत्री परिवार की प्रखंड समिति का गठन किया गया है. इस सभा में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. जानें नई समिति के सदस्यों के नाम.

Gaya ji News : खिजरसराय शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को सरबहदा बाजार में गायत्री शक्तिपीठ, गया के वरिष्ठ परिजनों के नेतृत्व में गायत्री परिवार की विशेष सभा आयोजित की गई. सभा में खिजरसराय प्रखंड स्तरीय गायत्री परिवार समिति का गठन किया गया तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया.

गायत्री मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. गायत्री शक्तिपीठ, गया से आए वरिष्ठ परिजनों संजय शर्मा, धीरेंद्र नाथ पटेल, विजय सिंह, गायत्री देवी और रेणु बरनवाल ने संगठन विस्तार, संस्कार जागरण और समाज निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए.

नई प्रखंड समिति का हुआ गठन

सभा में अशोक प्रसाद वर्मा को प्रखंड प्रतिनिधि, नित्यानंद कुमार को सह-प्रतिनिधि, रूपा देवी को महिला प्रतिनिधि, मुन्नी देवी को सह-महिला प्रतिनिधि, दीपक कुमार पांडेय को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रखंड संयोजक तथा उपेंद्र सिंह को सह-संयोजक मनोनीत किया गया.

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

आचार्य विजय जी ने प्रेरणादायक भजन और गीतों के माध्यम से सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. सभा में करीब 70 गायत्री परिवार के परिजनों ने भाग लिया.

संस्कार जागरण पर दिया गया जोर

अतरी के अवधेश कुमार 'लल्लू जी', रामनरेश प्रसाद तथा बथानी के परशुराम प्रसाद ने भी अपने विचार रखे. अंत में संजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में सद्बुद्धि, संस्कार और गायत्री मंत्र के प्रसार की आवश्यकता पहले से अधिक है. शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >