गया : कस्तूरबा विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया 21 से

जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य और सहायक रसोइया, अनुसेवक, चौकीदार/रात्रि प्रहरी पदों के लिए साक्षात्कार 21 से 25 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

Recruitment Process : जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हरिदास सेमिनरी प्लस टू स्कूल में आयोजित किया जायेगा. अलग-अलग पदों के लिए 21 से 25 सितंबर तक साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गयी है.

मुख्य व सहायक रसोइया के लिए होगा साक्षात्कार

सहायक रसोइया पद के लिए 21 सितंबर को 43 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे. मुख्य रसोइया पद के लिए 22 सितंबर को 25, अनुसेवक पद के लिए 23 सितंबर को 50 तथा चौकीदार/रात्रि प्रहरी पद के लिए 24 और 25 सितंबर को 105 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा. अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों की छायाप्रति और मूल प्रति लेकर आना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा.

साइकिल चलाने की योग्यता की होगी जांच

अभ्यर्थियों का विस्तृत विवरण एनआइसी गया व शिक्षा विभाग गया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है. अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन डीआरसीसी गया में 10 से 26 जून तक किया गया था. सत्यापन में वैध पाये गये अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में शामिल किया गया है. साक्षात्कार के दौरान ही कुछ पदों के लिए साइकिल चलाने की योग्यता का परीक्षण भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >