जीतन राम मांझी को धमकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Gaya News: जीतन राम मांझी पर सोशल मीडिया में एक युवक द्वारा सरेआम धमकी देने और अभद्र भाषा का वीडियो वायरल हुआ है. मामले पर एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Gaya News(रोशन कुमार): पूर्व सीएम सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर सरेआम हमला करने की धमकी देने का वीडियो बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पूर्व सीएम के प्रति असंसदीय भाषा व गाली-गलौज जैसी बातों का प्रयोग करते हुए युवक अपने वीडियो में कर रहा है कि समधिन ज्योति मांझी पर हमला हुआ तो दर्द हो रहा है. जब दिल्ली में बिहारी मारा गया, तो उस समय क्या बोला था कि मर गया तो मर गया. शर्म नहीं आ रहा है. जूता खोल कर कोई मार नहीं रहा है, यही काफी है. खबरदार यादव दारोगा पर टारगेट करना छोड़ दो.

अभी तो समधिन पर ही हमला हुआ है, तुम्हारे ऊपर पर भी हमला होगा. चूहा-मूस खाये वाले मांझी आज दर्द हो रहा है. आज समधिन के लिए देह में सुरसुरी हो रहा है. जूता खोल कर मारेंगे. खबरदार जो यादव समाज के दारोगा पर टारगेट करना छोड़ दो. इसके अलावे भी वह युवक काफी उग्र भाषा में तरह-तरह की धमकी दे रहा है.

एसएसपी ने केस दर्ज करने का दिया आदेश

इधर, सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे के आलाधिकारी एक्टिव हुए और इस मामले की जांच शुरू करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है. वहीं, एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि धमकी भरा वीडियो मिला है. इस मामले में एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. साथ ही धमकी दे रहे युवक की पहचान करने को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इससे पहले विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि विगत रविवार को बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी एक सवारी वाहन से क्षेत्र भ्रमण पर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में साइड देने को लेकर विवाद शुरू हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामूली कहासुनी कुछ ही देर में तीखी बहस में बदल गयी. आरोप है कि वाहन में सवार लोगों ने विधायक के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उनके सुरक्षाकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी. इस घटना के बाद विधायक ने मोहनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

48 घंटे के भीतर नौ बदमाशों को जेल भेजा गया

शिकायत मिलते ही एसएसपी सुशील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की और लगातार छापेमारी कर 48 घंटे के भीतर नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, इस घटना पर पूर्व सीएम सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कड़ी प्रक्रिया देते हुए मीडिया में बयान दिया था कि अगर मोहनपुर दारोगा पर आठ दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वह डीएम व एसएसपी के पास धरना देंगे. वहीं, विधायक ज्योति मांझी की सुरक्षा बढ़ाने और अबतक उन पर हुए हमलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर हम पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण मांझी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था.

Also Read: पीएम की अपील के बाद बिहार में बदल रही मंत्रियों की सवारी, कोई ई-रिक्शा से पहुंच रहा दफ्तर तो कोई घटा रहा काफिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >