जदयू के प्रदेश महासचिव आबिद सेराज अंसारी ने दिया त्यागपत्र

आमस प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर में रहनेवाले जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आबिद सेराज अंसारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अन्य जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया है.

आमस. आमस प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर में रहनेवाले जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आबिद सेराज अंसारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अन्य जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया है. रविवार को उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों सदनों में वक्फ बिल पास होने के बाद काफी बेचैन हूं. आबिद सेराज ने त्यागपत्र में लिखा है कि वक्फ बिल पर जदयू के स्टैंड से गहरा आघात लगा है. वक्फ बिल मुसलमानों के विरुद्ध है. हम किसी भी सूरत में इसे स्वीकार नहीं कर सकते. इस बिल के माध्यम से भारतीय मुसलमानों को जलील किया जा रहा है. साथ ही यह बिल पसमांदा विरोधी भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >