जदयू नेता की स्कॉर्पियो की चोरी

गया न्यूज : जदयू के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दिवाकर के घर के पास से चोरी

गया न्यूज : जदयू के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दिवाकर के घर के पास से चोरीगया. शहर के पुलिस लाइन-गेवालबिगहा-नियर दुर्गा स्थान मुहल्ले में रहनेवाले जदयू के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दिवाकर के घर के पास से चोरों ने सोमवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो की चोरी कर ली है. इस मामले को लेकर पीड़ित ने रामपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना की छानबीन करने पहुंची रामपुर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें चोरों की करतूत कैद है. छानबीन के दौरान पता चला है कि सभी चोर कार्बन ब्लू रंग की कार से आये थे. जानकारी के अनुसार, विगत 15-16 महीनों में शहरी इलाके से अबतक करीब डेढ़ दर्जन से अधिक स्कॉर्पियो की चोरी हो चुकी है. दो महीने पहले चंदौती थाना क्षेत्र के घुटिया रोड में रहनेवाली महिला सिपाही के घर से स्कॉर्पियो की चोरी हुई थी. इस मामले में महिला सिपाही के पति विशाल कुमार ने चंदौती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >