मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बोधगया मठ परिसर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित गया जिला आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सतर्क और सक्रिय है.

बोधगया.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित गया जिला आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सतर्क और सक्रिय है. इसी क्रम में बुधवार को मगध क्षेत्र के आइजी व एसएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बोधगया मठ परिसर का संयुक्त रूप से विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, प्रवेश व निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों का गहन अवलोकन किया गया. इस अवसर पर आइजी व एसएसपी ने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और सभी बिंदुओं पर विशेष सतर्कता व समुचित समन्वय बनाये रखने का निर्देश दिया. इस मौके पर बोधगया मठ की ओर से स्वामी सत्यानंद गिरि, संजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >