इनरव्हील क्लब की ‘फैशन फ्रेंज़ी’ प्रदर्शनी शुरू

शॉपिंग, गिफ्टिंग एवं हस्तनिर्मित अनोखे उत्पादों को एक ही छत के नीचे खरीदने व देखने का मौका

शॉपिंग, गिफ्टिंग एवं हस्तनिर्मित अनोखे उत्पादों को एक ही छत के नीचे खरीदने व देखने का मौका

संवाददाता, गया जी. कटारी हिल रोड स्थित पाम गार्डन में इनर व्हील क्लब ऑफ गया की ओर से पीएएस दूर्वा सहाय की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय ग्रैंड शॉपिंग एग्जिबिशन फैशन फ्रेंजी का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञान भारती ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर मधु प्रिया ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया. क्लब की अध्यक्ष दूर्वा सहाय ने बताया कि यह प्रदर्शनी 18 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी. प्रदर्शनी की समन्वयक पीपी सीमा भदानी व तृप्ति गुप्ता के मार्गदर्शन में इस आयोजन को आयोजित किया गया है. प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से आकर्षक और विविधतापूर्ण कलेक्शन प्रदर्शित किये गये, जिसमें लखनऊ, पंजाब और कोलकाता के समर सूट कलेक्शन के साथ-साथ बनारस की खास बनारसी साड़ियां, सूट एवं दुपट्टे विशेष आकर्षण का केंद्र है. ज्वेलरी सेक्शन में जयपुर की कुंदन, मीनाकारी, पोल्की, जाली, एडी, पच्चीकम एवं इंडो-वेस्टर्न ज्वेलरी की खूबसूरत रेंज उपलब्ध है. इसके अलावा फुटवियर, सनग्लासेस एवं गिफ्ट आइटम्स भी प्रदर्शनी में शामिल हैं. हैंडक्राफ्टेड और आर्टिस्टिक कलेक्शन में रेज़िन आर्ट (ज्वेलरी, होम डेकोर, कोस्टर्स), हैंड एम्ब्रॉयडरी एवं हैंड पेंटिंग (मधुबनी, सोहराय, पायटकर आर्ट) के साथ हैंडलूम साड़ियां, दुपट्टे, स्टोल्स और सूट पीसेस भी उपलब्ध है. भागलपुरी सिल्क साड़ियां एवं ड्रेस मटेरियल भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना है. डिज़ाइनर वियर में डिज़ाइनर ब्लाउज़, कॉम्बो, सूट्स, काफ्तान एवं कॉर्सेट्स की स्टाइलिश रेंज मौजूद है.

खानपान सेक्शन में विभिन्न वेराइटी

खानपान सेक्शन में घर पर बने स्वस्थ उत्पाद जैसे बड़ी, अचार, पाचक, प्रीमिक्स, ज्वार, बाजरा, मल्टीग्रेन, रागी, जौ के आटे तथा विभिन्न प्रकार की रेडी ग्रेवी (रेड, व्हाइट, ग्रीन, गोल्डन, ब्राउन) उपलब्ध हैं. अध्यक्ष श्रीमती सहाय ने बताया कि इस प्रदर्शनी से होने वाली आय को क्लब की ओर से निरंतर सेवा कार्यों में लगाया जाता रहा है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिलता है. यह प्रदर्शनी शॉपिंग, गिफ्टिंग एवं हस्तनिर्मित अनोखे उत्पादों को एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है. यह जानकारी क्लब एडिटर शीतल गुप्ता ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >