आपसी वर्चस्व को लेकर झगड़े के बाद हुई फायरिंग प्रतिनिधि, मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा गांव के पोखर पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी है. इधर, घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात कर घटनास्थल से एक नाइन एमएम का खोखा बरामद किया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और मादक पदार्थों का धंधा भी चलता है. ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी इस जगह पर कुछ युवकों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ था. इसका प्रतिफल है कि उसी घटना को लेकर अंधाधुंध फायरिंग कर वर्चस्व कायम करने का प्रयास किया गया है. इधर, थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गोलीबारी हुई है. लगभग सात से आठ राउंड फायरिंग बदमाशों ने की थी. एक खोखा बरामद हुआ है. पुलिस के लिखित तहरीर पर कुछ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
भुसुंडा पोखर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, खोखा बरामद

भुसुंडा पोखर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, खोखा बरामद
Copied link
आपसी वर्चस्व को लेकर झगड़े के बाद हुई फायरिंग