पतेड़ मंगरावां में तीन दिवसीय शिक्षा महोत्सव का उद्घाटन

प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पतेड़ पंचायत सरकार भवन के मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय शिक्षा महोत्सव का शुभारंभ किया गया.

वजीरगंज. प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पतेड़ पंचायत सरकार भवन के मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय शिक्षा महोत्सव का शुभारंभ किया गया. उक्त आयोजन एक निजी विद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया. महोत्सव का उद्घाटन बीडीओ प्रभाकर सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ पिंकी कुमारी, कांग्रेस नेता डॉ शशि शेखर, शिक्षाविद उदय भारती सहित कवि समूह ने दीपक प्रज्वलित कर किया. बीडीओ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप अपने वर्तमान और भविष्य की चिंता करते हैं, तो सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित करें, सभी समस्याओं का एक मात्र निदान शिक्षा है. वहीं डॉ पिंकी कुमारी ने कहा कि आपके सभी पाप से बचने का एकमात्र उपाय शिक्षा है. कांग्रेस नेता डॉ शशि शेखर ने कहा कि इस क्षेत्र के बच्चे जब शिक्षा जगत में नाम कमाते हैं तो हम सबका स्वाभिमान बढ़ता है. मंच पर उपस्थित जिले एवं राज्य के मशहूर कवि एवं कवयित्रियों ने अपने-अपने अंदाज में शिक्षा का अलख जगाया. कवयित्री अनमोल कुमारी ने बालिका शिक्षा को प्रेरित करते हुए अपने मगही कविता के माध्यम से अभिभावकों को संबोधित किया. इसी प्रकार उदय भारती, ओंकार कश्यप, अंकिता सिन्हा, रंजीत दुधु, कुमार आर्यन, नितेश कपूर, रजा तस्लीम, उत्कर्ष आनंद, संतोष सागर ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >