डुमरिया-इमामगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में युवक गंभीर

Gaya News: गया जी जिले के डुमरिया प्रखंड स्टेट हाईवे-69 पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ.टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए

Gaya News: (मनोज कुमार मिश्रा) गया जी जिले के डुमरिया प्रखंड स्टेट हाईवे-69 पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ.

डुमरिया-इमामगंज मुख्य मार्ग स्थित मैगरा थाना क्षेत्र के कालीदह के समीप सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा और डीजे लदे पिकअप वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में पिकअप वाहन पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता के परिचय दिखाते हुए घायल को पिकअप से बाहर निकाला और इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), इमामगंज पहुँचाया.

बेहतर इलाज के लिए गया जी रेफर

घायल की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है. इमामगंज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH), गया जी रेफर कर दिया है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मैगरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आई. हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर परिचालन बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुचारू कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >