हरियाणा पुलिस ने मानपुर से एक को किया गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर 30 थाने की पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर मुहल्ले में छापेमारी कर एक मादक पदार्थ सप्लाइ के मामले में आरोपित रवि कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया.

मानपुर. हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर 30 थाने की पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर मुहल्ले में छापेमारी कर एक मादक पदार्थ सप्लाइ के मामले में आरोपित रवि कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया. हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सह केस के अनुसंधानकर्ता महेश फोगातो ने बताया कि रवि कुमार झा की गिरफ्तारी प्रतिबंधित इंजेक्शन जो युवक-युवती अपने शरीर में लगा कर हार्मोंस बढ़ाने का काम किया करते हैं. उस प्रतिबंधित इंजेक्शन दवा का सप्लाइ किया करता था. इस काम में कुछ अन्य गिरोह के सक्रिय लोग जुड़े हुए हैं. इधर थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि हरियाणा पुलिस व स्थानीय पुलिस के संयुक्त छापेमारी में रामनगर मुहल्ले से एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे अपने साथ लेकर चली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >