गया जी में सिर पर कलश लेकर निकलीं सैकड़ों महिलाएं, भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ शुरू

Hanumat Mahayagya Gaya Ji : गया जी के टनकुप्पा प्रखंड के पहाड़पुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. 24 जून को हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे का आयोजन होगा.

Hanumat Mahayagya Gaya Ji : (धर्मपाल सिंह) टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के चोवार पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में शनिवार को पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री हनुमत महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा और हनुमत चरित्र कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और जलभरी के साथ हुआ. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान यज्ञाचार्य जयराम शास्त्री (लाल बाबा) मातृ साधक के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ की शुरुआत की गई.

संध्या छह बजे से शुरू होगी हनुमत चरित्र कथा

इस महायज्ञ के दौरान कथा व्यास अयोध्या धाम के कलहंस श्री दिलीप शास्त्री महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को हनुमत चरित्र कथा का रसपान कराया जाएगा. कथा का आयोजन प्रतिदिन संध्या छह बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक किया जाएगा. महायज्ञ के मुख्य श्रोताओं में रामाधार सिंह-शिला देवी, मनीष कुमार सिंह-निकिता सिंह, हेमंत कुमार उर्फ छोटू-प्रियंका देवी, रणवीर सिंह-प्रभा देवी, सतीश कुमार सिंह-रिंकी देवी, चंद्रमनी कुमार-रिंकी देवी तथा राजीव-किरण देवी शामिल हैं.

कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ की शुरुआत

Also Read: ऑपरेशन के दौरान महिला को हुई जलन, बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं सुने लापरवाह डॉक्टर, गया जी में भारी बवाल

24 जून को हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि महायज्ञ के तहत 21 जून को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश, 22 जून को अग्नि प्राकट्य एवं अरणी मंथन, 23 जून को जलाधिवास एवं अन्नाधिवास का कार्यक्रम होगा. इसके बाद 24 जून को हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

यज्ञ समिति के सचिव रविन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष रामदहीन सिंह तथा कार्यकर्ता शंकरदयाल सिंह, बलबंत कुमार, अजीत कुमार सहित समस्त ग्रामीण इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं.

Also Read: बिहार में फिर बढ़ी गर्मी, कैमूर में 42.4°C पहुंचा पारा, छपरा-गया जी भी तपे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >