मानपुर में होगी हनुमान जयंती महोत्सव, तैयारी पूरी

पटवा टोली स्थित सती माता मंदिर परिसर में आगामी 12 अप्रैल को चरवातिया परिवार के सौजन्य से श्री हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया जायेगा.

मानपुर. मानपुर-पटवा टोली स्थित सती माता मंदिर परिसर में आगामी 12 अप्रैल को चरवातिया परिवार के सौजन्य से श्री हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राहुल देव पाठक, किशोर कुमार, जय कुमार, अशोक कुमार एवं जुगल किशोर ने बताया कि हनुमान जयंती महोत्सव के अवसर पर सामूहिक रामायण पाठ भी होगा. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्त शामिल रहेंगे और भंडारा भी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >