गया जी में गुरुकुल खोलने की तैयारी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Gaya Ji News : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गयाजी में गुरुकुल खोलने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए.

Gaya Ji News : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सपरिवार शनिवार की सुबह विष्णुपद मंदिर पहुंचे और पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ भगवान श्री विष्णु चरण, माता लक्ष्मी व मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. मंदिर प्रांगण पहुंचने पर तीर्थपुरोहित ऋषिकेश गुर्दा एवं बच्चू लाल चौधरी के सानिध्य में विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिक्षा मंत्री और उनके परिवार की विशेष पूजा संपन्न कराई. पूजा-अर्चना के बाद बाहर निकलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने उन्हें भगवान श्री विष्णु चरण चिह्न देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया.

गया जी में गुरुकुल खोलने का निर्देश

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को गया जी में गुरुकुल खोलने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसके लिए जमीन देखने व प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने ब्राह्मण समाज के मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि गयाजी में गुरुकुल खोलने के लिए वे सरकार की ओर से हर संभव कदम उठाएंगे. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से बाहर निकलने पर पहले से मौजूद कई जदयू नेताओं व ब्राह्मण समाज के संगठनों ने शिक्षा मंत्री को अंगवस्त्र व फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया.

नेताओं और संगठनों ने किया स्वागत

जदयू नेता बृजराज पांडेय के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं एवं क्रोंचद्विपिय ब्राह्मण सेवा संघ के लोगों ने शिक्षा मंत्री का बुके, अंगवस्त्र और शॉल देकर अभिनंदन किया. इस दौरान वरिष्ठ नेता बृजराज पांडेय ने शिक्षा मंत्री के समक्ष बिहार की गौरवशाली ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राज्य में आधुनिक तर्ज पर "गुरुकुल" खोलने का प्रस्ताव रखा. शिक्षा मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

Also Read : गया जी पहुंचे पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, गणिनाथ मंदिर के सुंदरीकरण का दिया आश्वासन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >