Gaya Ji News : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलौटी पंचायत के खुटहा गांव के महादलित टोले के मजदूर बालो मंडल के 25 वर्षीय पुत्र मंजित मंडल की सोमवार की सुबह अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मौत हो गयी, जिससे गांव में कोहराम मच गया.
पक्की सड़क न होने से रात में अस्पताल नहीं जा सका बीमार युवक
खुटहा गांव के ग्रामीण श्रवण कुमार यादव ने बताया कि महादलित टोले में पक्की सड़क नहीं होने कारण मंजित को रात में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल नहीं ले जाकर सुबह होने का इंतजार किया जा रहा था. इसी बीच समय से इलाज नहीं होने के कारण चार बच्चे के पिता की मौत होने पर वहां के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं.
सड़क होती तो बच सकती थी चार बच्चों के पिता की जान
यदि मुख्य सड़क से महादलित टोले तक पक्की सड़क होती, तो शायद रात में बीमार हुए युवक मंजित की मौत नहीं होती, लेकिन बेलौटी पंचायत के महादलित टोले तक सड़क निर्माण कार्य नही हुआ है.
Also Read : गया जी के युवक और उसके जीजा की दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से मौत, शव घर पहुंचते ही बिलख उठा पूरा परिवार
रात में बीमार होने पर सुबह होने का इंतजार करने की मजबूरी
इस कारण वहां के ग्रामीण रात में बीमार होने पर सुबह होने का इंतजार करते हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि से सड़क निर्माण की मांग की है.
