गया जी में ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, कल दो बदमाशों को पुलिस ने मारी थी गोली

Gurua jewellery merchant: बिहार के गया जी में ज्वेलरी व्यवसयी को गोली मारकर 40 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

गया जी से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gurua jewellery merchant:
बिहार के गया जी में ज्वेलरी व्यवसयी को गोली मारकर 40 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. दो आरोपियों के एनकाउंटर के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीसरे सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार गुरुआ बाजार के ज्वेलरी व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद वर्णवाल के साथ हुई लूटपाट की घटना में गुरुआ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. मामले में शामिल दो अपराधियों को पूर्व में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने इस कांड में संलिप्त तीसरे सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

भोजपुर का है तीसरा आरोपी

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीचक गांव निवासी 19 वर्षीय रुदल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार रुदल कुमार इस लूटकांड के मुख्य आरोपित श्रवण चौधरी का करीबी रिश्तेदार है और घटना के बाद अपराधियों की मदद कर रहा था.

पुलिस ने तीसरे आरोपी के घर से भी बरामद किया जेवरात

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान उसके घर से लूटे गए कुछ जेवरात सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं. बरामद सामानों की जांच की जा रही है तथा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लूट के माल को किन-किन लोगों के बीच बांटा गया था.

व्यवसायियों ने ली राहत की सांस

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर, लूटकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी तथा नकदी और जेवरात की बरामदगी की खबर से गुरुआ बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है.

Also Read: गया पुलिस ने 35 लाख की विदेशी शराब की जब्त, राजस्थान का तस्कर भी गिरफ्तार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >