बाइक के धक्के से युवती की मौत

टिकारी की घटना

टिकारी की घटना

टिकारी़

टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाव गांव के पास बाइक के धक्के से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए टिकारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए गया भेजा गया. घटना शुक्रवार की देर रात की है. जानकारी के मुताबिक, लाव ग्राम स्थित टांड़ पर के समीप गांव की कुछ महिलाएं घर से बाहर निकली थीं. इस दौरान सामने से आ रहे तेज गति बाइक चालक ने महिलाओं के समूह को सामने से टक्कर मार दी. इस घटना में जहां एक युवती की मौत हो गयी, वहीं युवती की मां, बहन व एक भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गयी. बाइक चालक बगल के गांव सोवाल का रहनेवाला बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, एसआइ संजय कुमार, विवेक कुमार समेत अन्य पुलिस बल पहुंचे व मामले की तहकीकात में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >