चोरी की बाइक के साथ घोड़जरा का युवक गिरफ्तार

शेरघाटी थाने की पुलिस ने तिवारी चक गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल दिया.

शेरघाटी. शेरघाटी थाने की पुलिस ने तिवारी चक गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल दिया. पुलिस की पकड़ में आया प्रमोद सुजीत कुमार घोड़जरा गांव का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा इन दोनों सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान तिवारी चक गांव के पास एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा. उसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे मोटरसाइकिल के वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया परंतु उसने कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपित प्रमोद सुजीत कुमार को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >