गयाजी में अगले दो से तीन घंटे में होगी झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Gayaji Weather Forecast: मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन घंटें में गया, जहानाबाद, नालंदा और नवादा जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं के साथ भारी बारिश की संभावना है.

Gayaji Weather Forecast: बिहार के साथ साथ पूरे राज्य में उमस भरी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं. मौसम विभाग भी लगातार लोगों को तेज धूप में घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दे रहा है. बिहार में तत्काल 48 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है हालांकि कई जिलों में आईएमडी ने बारिश की भी संभावना जताई है.

गयाजी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन घंटें में गया, जहानाबाद, नालंदा और नवादा जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं के साथ भारी बारिश की संभावना है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गयाजी के अतरी, खिजरसराय, गया नगर प्रखंड, टंकुप्पा, टिकारी, नीमचक बधानी, परिया, बेलागंज, बोधगया, मानपुर, मोहड़ा, वजीरगंज में इसका असर देखने को मिल सकता है.

तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं

आईएमडी की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 4 जिलों के 20 प्रखंड प्रभावित होंगे. मौसम विभाग की मानें तो बारिश से हल्की राहत मिल सकती है. तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. रविवार को अधिकांश जिले में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

शनिवार को डेहरी रहा सबसे गर्म

बीते दिनों के आंकड़ों को देखें तो गयाजी में शनिवार को भीषण गर्मी रही. डेहरी में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री रहा. गयाजी का तापमान 35.4 डिग्री तो वाल्मीकिनगर का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज मौसम विभाग ने गयाजी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 2 से 3 घंटे में गयाजी में बारिश की संभावना है.

Also Read: सदर अस्पताल: रविवार को मिलेगी इमरजेंसी सेवा, अस्पताल जाने से पहले चेक करें डॉक्टरों की शिफ्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >