Gayaji News: (शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा) शहर के मुख्य मार्ग गोला बाजार रोड और नई बाजार स्थित थाना मोड़ के समीप प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम लोग परेशान हैं. सुबह से शाम तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाया आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिनके वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते.
जाम में फंसी एम्बुलेंस
वहीं मरीजों को लेकर जाने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे आपात स्थिति में खतरा बढ़ जाता है. छोटी गाड़ियां, ई-रिक्शा और बाइक चालकों को भी लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग, ठेला-खोमचा और अनियंत्रित वाहन परिचालन जाम का मुख्य कारण है.
ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त
बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग नियंत्रण और अतिक्रमण हटाने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके.
Also Read: Gayaji News: गयाजी में अवैध शराब बरामद, कारोबारियों पर पुलिस की लगातार छापेमारी
