सीबीएसइ 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दो में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दो में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

संवाददाता, गया जी. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो गया में सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय के शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. कहा कि ये छात्र विद्यालय का गौरव हैं तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे. अभिभावकों ने विद्यालय व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 16 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित विद्यार्थियों में दिव्या ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. अभिषेक रंजन ने 96.4 प्रतिशत तथा अंशिका कुमारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा कुमारी शाक्षी (94.6%), हर्ष कुमार (94.4%), ओम प्रकाश (94.2%), अनीश रंजन (93.8%), खुशबू कुमारी (93.2%), कन्हैया जी (93.2%), गुंगुन कुमारी (93%), आदित्य कुमार (92.8%), मुस्कान (92.6%), तन्वी कुमारी (92.6%), रेहान फज़ल (92.2%), तान्या (91.2%) व करिश्मा कुमारी (90.2%) को भी सम्मानित किया गया. प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >