प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के ब्राह्मण बिगहा गांव निवासी दीपक यादव की 22 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जाता है कि आमस थाना क्षेत्र के मिठइया गांव के समीप हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया. इधर, मनीषा कुमारी की मौत की खबर मिलते ही ब्राह्मण बिगहा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी घटना से काफी मर्माहत हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जाता है कि मृतका मनीषा कुमारी एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकली थी कि बीच रास्ते में ही बडी घटना हुई. उसकी मौत हो गयी. इस घटना से दोनों परिवार के बीच मातम है.
सड़क हादसे में विवाहिता की मौत, गांव में मातम
सड़क हादसे में विवाहिता की मौत, गांव में मातम
