गया जी: स्केटिंग करते बाबा धाम की ओर निकले गया के तीन युवा, 400 किमी की अनोखी आस्था यात्रा शुरू

गया जिले के तीन साहसी युवाओं ने स्केटिंग के ज़रिए 400 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा बैद्यनाथ धाम तक का सफर पूरा किया है. यह यात्रा उनकी अटूट आस्था, फिटनेस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है.

Gaya Ji News: गया जी जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत दजरेजी पड़रामा गांव के तीन युवाओं ने आस्था, साहस और फिटनेस का अनूठा उदाहरण पेश किया है. गांव के रमेश कुमार, रविशंकर कुमार (रविसागर) और दीपक कुमार करीब 400 किलोमीटर की स्केटिंग यात्रा पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुए हैं.

रोजाना 70 से 90 किलोमीटर दूरी तय करने का लक्ष्य

तीनों युवाओं ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रतिदिन 70 से 90 किलोमीटर की दूरी स्केटिंग करते हुए तय करना है, ताकि अगले कुछ दिनों में देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर सकें. उनकी इस अनोखी यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है. रवाना होने से पहले ग्रामीणों ने तीनों युवाओं का उत्साहवर्धन किया और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं. यह यात्रा न केवल उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए फिटनेस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक संदेश भी दे रही है.

युवाओं ने क्या कहा?

"हम अपने दोस्तों के साथ स्केटिंग यात्रा के माध्यम से देवघर के लिए निकले हैं. हम प्रतिदिन 80-90 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. बारिश के कारण रास्ते में रुकना पड़ा था. मैं घर पर रहकर बिजली मैकेनिक का काम करता हूं और साथ ही सोशल मीडिया पर थोड़ा बहुत कंटेंट क्रिएशन भी करता हूं. हमारा असली मकसद देवघर जाना है और इस यात्रा से गांव-घर-समाज के लोग भी हमें जानेंगे."- दीपक कुमार

"हमलोग देवघर जाने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं. स्केटिंग हमलोगों ने घर पर ही सीखी है. हम अपनी इस यात्रा में लोगों से सहयोग और सपोर्ट की अपील करते हैं."- रविशंकर कुमार (रविसागर)

Also Read: गया जी: डायट गया में पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व नोडल शिक्षकों का DHPC उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >