गया जी में मानसून की पहली जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Gaya Ji Weather Update : गया जी शहर में मानसून की पहली जोरदार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने जिले के सभी 24 प्रखंडों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है.

संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji Weather Update :
गया जी शहर में बुधवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. लंबे समय से भीषण गर्मी और अत्यधिक उमस से परेशान लोगों ने इस बारिश के बाद राहत की सांस ली है.

भीषण गर्मी से राहत

पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था. पहली अच्छी बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

झमाझम बारिश से गया जी का मौसम हुआ सुहाना. फोटो -प्रभात खबर

मौसम विभाग ने गया जी के सभी 24 प्रखंडों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD), पटना ने गया जिले के लिए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है. इसका मतलब यह है कि गया जिले के सभी 24 प्रखंडों (इलाकों) में मौसम खराब हो सकता है और वहां बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इन प्रभावित प्रखंडों में मुख्य रूप से अतरी, आमस, इमामगंज, कोच, खिजरसराय, गया नगर प्रखंड, गुरारू, गुरुआ, टनकुप्पा, टिकारी, डुमरिया, डोभी, नीमचक बथानी, परैया, फतेहपुर, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, मानपुर, मंझार, मोहरा, मोहनपुर, वजीरगंज और शेरघाटी शामिल हैं.

मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, गया जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है. जारी की गई सलाह के मुताबिक, अगर आप खुले में या किसी ऊंचाई वाली जगह पर हैं, तो तुरंत किसी पक्के मकान में चले जाएं. इसके साथ ही लोगों को ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अभी खेतों में न जाएं और मौसम ठीक होने का इंतजार करें.

Also Read : गया जंक्शन मेगा ब्लॉक: किउल रूट की ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, सफर से पहले देखें नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >