गया-उधना स्पेशल का विस्तार धनबाद जंक्शन तक

रेलयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने गया-उधना स्पेशल ट्रेन का विस्तार करते हुए धनबाद तक करने का निर्णय लिया है.

गया जी. रेलयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने गया-उधना स्पेशल ट्रेन का विस्तार करते हुए धनबाद तक करने का निर्णय लिया है. ताकि, रेलयात्रियों को रेल सफर करने में सुविधा मिल सके. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व उनके सुगम आवागमन को देखते हुए उधना-गया के मध्य चल रही गाड़ी संख्या 09039 व 09040 उधना-गया-उधना स्पेशल का विस्तार 28 सितंबर तक तक धनब��द जंक्शन तक करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि सात जुलाई से 26 सितंबर तक गाड़ी संख्या 09039 उधना-गया स्पेशल व छह जुलाई से 28 सितंबर तक गाड़ी संख्या 09040 गया-उधना स्पेशल को धनबाद जंक्शन तक किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >