Gaya News: गया-कोयंबटूर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें ट्रेन नंबर, रूट और टाइमिंग

Gaya News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया से कोयंबटूर के बीच साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आइये इस ट्रेन की टाइमिंग और रूट के बारे में जानते हैं.

Gaya News: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए गया और कोयंबटूर (Gaya to Coimbatore) के बीच एक नई वीकली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जारी आदेश में बताया गया है कि स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शनिवार को गया जंक्शन से चलकर कोयंबटूर पहुंचेगी, जबकि कोयंबटूर से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से गया और आसपास के इलाकों के यात्रियों को भारत के दक्षिणी राज्यों की यात्रा में काफी आसान हो जाएगी.

ट्रेन नंबर और टाइमिंग

ट्रेन नंबर – 03679 गया-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन रात 7:35 बजे गया से निकलकर तीसरे दिन शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी. यह ट्रेन 11 और 25 जनवरी और 1 और 8 फरवरी को नहीं चलेगी. ट्रेन नंबर – 03680 कोयंबटूर- गया स्पेशल ट्रेन, कोयंबटूर से रात 7:50 बजे निकलकर तीसरे दिन सुबह 9:30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी, लेकिन यह ट्रेन 14 और 28 जनवरी और 4 और 11 फरवरी को नहीं चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कहां-कहां ठहरेगी ट्रेन

गया-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का यात्रा के दौरान कहां-कहां रुकेगी इस बारे में भी बताया गया. यात्रा के दौरान गया-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन गया जंक्शन से निकलने के बाद औरंगाबाद, सासाराम, भभुआ, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, कटनी, आलीशान, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंडीगढ़, बल्हारशाह, सिरपुर कगजनगर, मंचिर्याल, पेद्द पल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल,गुडूर जंक्शन, रेनिगुंटा, तिरुत्तनि, कड़पाड़ी, जोलारपेटे, सेलम, ईरोड,तिरुप्पुर और बेलापुर में रुकेगी. इस दौरान लोग अपने लिए खाने पीने का सामान ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: Gaya News : रेलवे के वरीय इंजीनियर से 12.57 लाख रुपये की ठगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >