सांप के डसने के बाद जिंदगी की जंग हार गया जितेंद्र, इलाज के दौरान मौत, झाड़-फूंक भी नहीं बचा सकी जान

गया के गुरुआ में करैत सांप के काटने से 30 वर्षीय युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। जानें पूरी खबर।

GAYA NEWS : गुरुआ थाना क्षेत्र के चाल्होपुर गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार की मौत करैत सांप के डसने के बाद इलाज के दौरान हो गई. बुधवार की देर रात गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

सोमवार की रात सोते समय करैत ने डसा

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र कुमार सोमवार की रात अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान उन्हें करैत सांप ने डस लिया. सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था.

दो दिनों तक चला इलाज, बुधवार रात हुई मौत

अस्पताल में इलाज के बावजूद जितेंद्र कुमार की हालत में सुधार नहीं हो सका. बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी देते हुए बलजीत कुमार ने बताया कि जितेंद्र बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और बोरवेल का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

शव घर पहुंचने के बाद सपेरे से कराई गई झाड़-फूंक

जितेंद्र कुमार की मौत के बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे. इसके बाद सपेरे को बुलाकर झाड़-फूंक भी कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. अंततः गुरुवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए जितेंद्र

जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, चार छोटे बच्चों की परवरिश और परिवार के भविष्य को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, 28 अगस्त से 11 सितंबर तक मिलेगी छूट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार वर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >