गया में देर रात होटलों और लॉज में पुलिस की बड़ी रेड, पटना की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस मुख्यालय

Gaya Raid News: मंगलवार की देर रात जिले के होटलों और लॉज की जांच को लेकर पुलिस टीम ने सघन अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया.

Gaya Raid News: (रोशन कुमार की रिपोर्ट)

पटना के एक होटल में पिता की मौजूदगी में युवती के साथ हुए गलत व्यवहार के मामले के बाद पुलिस मुख्यालय अलर्ट हो गया है. इसी के तहत मंगलवार की देर रात जिले के होटलों और लॉज की जांच को लेकर पुलिस टीम ने सघन अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया.

सिटी एसपी के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान

अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने किया. सिटी एसपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित कई होटलों की जांच की. वहीं, कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भी अलग-अलग होटलों और लॉज में छापेमारी की गयी.

नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

जांच अभियान के दौरान सड़क पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, सिटी डीएसपी सरोज कुमार शाह ने भी अपनी टीम के साथ कई होटलों में पहुंचकर जांच अभियान चलाया.

होटल के कमरों से लेकर रजिस्टर तक खंगाले गये

पुलिस टीम ने विभिन्न होटलों के कमरों की सघन तलाशी ली. इस दौरान होटल के रजिस्टरों और वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गयी. पुलिस ने होटल संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया.

अबतक नहीं मिला कोई गड़बड़ी का मामला

बुधवार की सुबह एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि जिले के सभी होटलों की जांच कराई गयी है. अबतक किसी प्रकार की गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों से अभियान से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है.

Also Read: गया में गायब युवती सकुशल घर लौटी, कई दिनों से थी लापता, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >