गया. मगध विश्वविद्यालय (MU) के कॉलेजों में छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं न मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. शुक्रवार को शहर के गौतम बुद्ध महिला (GBM) कॉलेज में ABVP की एक अहम बैठक हुई, जिसमें विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन को सीधी चेतावनी दी गई. ABVP ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द ही कॉलेजों में छात्राओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो उग्र आंदोलन होगा और सभी प्राचार्यों को विरोध स्वरूप चूड़ियां भेजी जाएंगी. प्रिया सिंह ने स्पष्ट किया कि सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को रोज फजीहत झेलनी पड़ती है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है. उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की गुणवत्ता का आकलन वहां छात्राओं को मिलने वाले सम्मान और सुरक्षा से होता है, लेकिन यहां व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों पर सिमटी हैं.
ये सुरक्षाएं नदारद
सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की अनुपलब्धतासुरक्षित और सुसज्जित कॉमन रूम का अभाव
स्वच्छ पेयजल और साफ शौचालयों की कमीपरिसर में सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक
अब समस्याओं को दबाया नहीं जा सकता
जीबीएम कॉलेज की अध्यक्ष वैष्णवी कुमारी ने भी बैठक में छात्राओं की समस्याओं को बेबाकी से रखा. उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ABVP इन मुद्दों को विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक मजबूती से उठाएगी.
