गया जी के 24 प्रखंडों के स्कूलों में बढ़ी प्रोजेक्ट बेस्ड पढ़ाई, शिक्षकों की भागीदारी 95% पहुंची

गया जी के 24 प्रखंडों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में शिक्षकों की भागीदारी 79% से बढ़कर 95% हो गई है. विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और सीखने के अनुभव को प्राथमिकता दी गई.

Gaya Project Based Learning : प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन व पिछले तीन महीनों की प्रगति की समीक्षा को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

जिसमें जिले के सभी 24 प्रखंडों के जिला एवं प्रखंड तकनीकी दल के कुल 129 सदस्यों ने भाग लिया और बैठक में डीपीओ एसएसए नित्यम कुमार गौरव तथा जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक राम आशीष राम मौजूद रहे.

समीक्षा के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा और सहभागिता

बैठक में शिक्षक समूह की बैठक, शैक्षणिक सहयोग, कक्षा-अवलोकन, अभिभावक-शिक्षक बैठक, परियोजना प्रदर्शन, विद्यालयों में परियोजना कोना और नियमित अनुश्रवण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी.

बताया गया कि जुलाई में सभी 24 प्रखंडों में शिक्षक समूह की बैठक हुई जिससे शिक्षकों की सहभागिता 79 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत तथा प्रमाण उपलब्ध कराने की स्थिति 70 प्रतिशत से बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई है.

तकनीकी दल को मार्गदर्शन और संकुल स्तर की बैठकें प्रभावी बनाने पर जोर

समीक्षा के दौरान तकनीकी दल को शिक्षकों को निरंतर मार्गदर्शन देने और संकुल स्तर की बैठकों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, तथा कार्यक्रम को केवल बैठक तक सीमित न रखकर सीखने, अनुभव साझा करने और समस्याओं के समाधान का मंच बनाने की बात कही गई.

Also Read : गया जी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही 94.5 करोड़ की आधुनिक धर्मशाला, पार्किंग से डॉरमेट्री तक होंगी ये खास सुविधाएं

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रखंडों का सम्मान

पिछले तीन महीनों के प्रदर्शन के आधार पर 24 प्रखंडों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, उल्लेखनीय प्रगति एवं उत्कृष्ट प्रयास तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया, और बेहतर कार्य करने वाली तकनीकी टीमों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए.

विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता

बैठक में परियोजनाओं की संख्या के बजाय विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, परियोजनाओं की गुणवत्ता और सीखने के अनुभव को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया. जिससे शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >