Gaya Operation Nanhe Farishte: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया रेलवे स्टेशन पर सतर्कता दिखाते हुए ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक 15 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपुर्द कर दिया. समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित मानव तस्करी या किसी अन्य अनहोनी की आशंका टल गई.
Gaya Operation Nanhe Farishte: प्लेटफॉर्म पर अकेली और डरी-सहमी मिली बच्ची
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजा तिवारी ने एक नाबालिग बच्ची को डरी-सहमी अवस्था में अकेले देखा. सूचना मिलते ही ड्यूटी अधिकारी उपनिरीक्षक अजय तिग्गा और महिला आरक्षी स्नेह लता मौके पर पहुंचे. उन्होंने बच्ची को विश्वास में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया.
Gaya Ji News: पूछताछ के बाद चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा
पूछताछ में बच्ची ने अपनी उम्र करीब 15 वर्ष बताई और अपना पता रानीगंज बताया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क की केस वर्कर रेखा कुमारी और चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर नीरज कुमार को तत्काल सूचना दी गई. आवश्यक पूछताछ और सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरपीएफ ने बच्ची को सकुशल रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपुर्द कर दिया.
गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेलवे स्टेशनों पर अकेले या असहाय अवस्था में मिले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों या संबंधित बाल संरक्षण संस्थाओं तक पहुंचाना प्राथमिकता है.
