ऑपरेशन के दौरान महिला को हुई जलन, बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं सुने लापरवाह डॉक्टर, गया जी में भारी बवाल

Gaya Operation Burn Case: गया के प्रभावती अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला के शरीर पर जलने जैसे निशान मिलने का मामला सामने आया है. अस्पताल प्रशासन ने जांच टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है.

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा
Gaya Operation Burn Case:
गया जी शहर स्थित प्रभावती अस्पताल में एक महिला मरीज के ऑपरेशन के दौरान कथित रूप से झुलस जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब उसे ऑपरेशन के लिए ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में ले जाया गया और बेड पर लेटने के लिए कहा गया, तभी उसके शरीर में तेज जलन होने लगी. महिला के अनुसार उसने वहां मौजूद सिस्टर को इसकी जानकारी दी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया.

क्या है पूरा मामला

महिला ने बताया कि पहले शरीर और फिर पैरों में जलन होने लगी. जब उसने दोबारा इसकी शिकायत की तो उसे बताया गया कि एसी चल रहा है और ऐसा महसूस होना सामान्य है. महिला का कहना है कि जलन बढ़ती रही और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई. होश आने के बाद भी वह दर्द और जलन की शिकायत करती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया.

पीड़िता ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया आरोप

वहीं पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि जब वे पर्दा हटाकर अपनी बेटी को देखने पहुंचे तो वहां मौजूद सिस्टर ने उन्हें डांटकर बाहर कर दिया. बाद में जब मरीज को ओटी से बाहर लाया गया तो वह दर्द से कराह रही थी. परिजनों ने जब उसके शरीर की जांच की तो पीठ और कंधों पर जलने जैसे निशान दिखाई दिए.

आशा कार्यकर्ता ने दी सूचना

इस मामले में प्रभावती अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने बताया कि महिला का ऑपरेशन होने के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. शाम में आशा कार्यकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि मरीज की पीठ में जलन हो रही है. जांच के दौरान दोनों कंधों और पीठ पर काले निशान पाए गए, जिसके बाद तत्काल उपचार शुरू किया गया.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

डॉ. वर्मा ने कहा कि घटना की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जलने के निशान किस कारण से बने. उन्होंने बताया कि आशंका है कि किसी केमिकल या अन्य कारण से यह स्थिति उत्पन्न हुई हो सकती है.

जांच में जुटी टीम

अस्पताल प्रशासन ने ओटी रूम की भी जांच कराई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कोई ऐसा पदार्थ तो मौजूद नहीं था जिससे मरीज को नुकसान पहुंचा हो. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इससे पहले भी कई ऑपरेशन किए गए हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है. फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Also Read: गया जी में महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >