Gaya News : फल्गु नदी के पास गला काट कर युवक की हत्या

Gaya News : मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के केंदुई घाट के पास फल्गु नदी में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से एक युवक की गला काट कर हत्या कर दी और फरार हो गये.

गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के केंदुई घाट के पास फल्गु नदी में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से एक युवक की गला काट कर हत्या कर दी और फरार हो गये. शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर केंदुई घाट की ओर निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी तो आसपास के इलाके में गहमागहमी का माहौल कायम हो गयी. घटनास्थल पर भाजपा के वरीय नेता संतोष सिंह सहित काफी संख्या में समाजसेवी पहुंचे और मगध मेडिकल थाने की पुलिस को सूचना दी. मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया. हालांकि, घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर शराब की बोतलें भी फेंकी हुई थीं. लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि गुरुवार की देर रात फल्गु नदी में शराब पार्टी हुई है और उसके बाद युवक की हत्या हुई है. हालांकि, घटनास्थल से पुलिस टीम को कोई हथियार नहीं मिला है. साथ ही युवक के पॉकेट से कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके. शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे सुरक्षित रख लिया है. वहीं, युवक का फोटो गया पुलिस के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, ताकि उसकी पहचान हो सके. इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव की पहचान करने को लेकर हर प्रकार का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >