Gaya News. गया जी के प्रमुख मंदिरों में आरती-पूजन में शामिल होकर प्राप्त करें आशीर्वाद

Gaya News. गया जी के प्रमुख मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक आरती व पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. श्रद्धालु निर्धारित समय पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे.

Gaya News. गया जी के प्रमुख मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक आरती व पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. श्रद्धालु निर्धारित समय पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे. मां मंगला गौरी मंदिर में सुबह की आरती चार बजे तथा रात की आरती 10 बजे होगी. विष्णुपद मंदिर में सुबह पांच बजे व रात 10 बजे आरती का आयोजन किया जायेगा. मां बगला स्थान मंदिर में सुबह पांच बजे तथा रात 7:30 बजे आरती होगी. इसी प्रकार मां वागेश्वरी मंदिर में सुबह 5:30 बजे व रात 6:45 बजे आरती का समय निर्धारित किया गया है. मां दु:खहरणी मंदिर में सुबह सात बजे तथा रात आठ बजे आरती होगी. मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन करने की अपील की है.

मंदिरों में आरती के लिए निर्धारित समय

मां मंगला गौरी मंदिर-

सुबह की आरती- चार बजे

रात की आरती- 10 बजे

विष्णुपद मंदिर-

सुबह की आरती- पांच बजे

रात की आरती- 10 बजे

मां बगला स्थान मंदिर-

सुबह की आरती- पांच बजे

रात की आरती- 7:30 बजे

मां वागेश्वरी मंदिर-

सुबह की आरती- 5:30 बजे

रात की आरती- 6:45 बजे

मां दु:खहरणी मंदिर-

सुबह की आरती- सात बजे

रात की आरती- आठ बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: GAURI SHANKAR RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >