Gaya News. शहर के प्रमुख मंदिरों में बुधवार की सुबह आरती की गूंज सुनाई दी. श्रद्धालु मां मंगला गौरी, विष्णुपद, मां बगला स्थान, मां वागेश्वरी व मां दु:खहरणी मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मां मंगला गौरी मंदिर में सुबह चार बजे आरती हुई. अब रात 10 बजे आरती होगी. विष्णुपद मंदिर में सुबह पांच बजे आरती हुई. अब रात 10 बजे आरती का आयोजन होगा. इस प्रकार अन्य मंदिरों में आरती-पूजा हो रही है.
मां मंगला गौरी मंदिर
सुबह की आरती-चार बजे
रात की आरती-10 बजे
विष्णुपद मंदिर
सुबह की आरती-पांच बजे
रात की आरती- 10 बजे
मां बगला स्थान मंदिर
सुबह की आरती-पांच बजे
रात की आरती-7:30 बजे
मां वागेश्वरी मंदिर
सुबह की आरती-5:30 बजे
रात की आरती-6:45 बजे
मां दु:खहरणी मंदिर
सुबह की आरती-सात बजे
रात की आरती-आठ बजे
