सिटी डायरी: आज 40 डिग्री पार करेगा पारा, हीटवेव का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें ट्रैफिक और शहर के कार्यक्रम का हाल

आज का दिन शहरवासियों के लिए भीषण गर्मी और ट्रैफिक की चुनौतियों से भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां मौसम विभाग ने हीटवेव जैसी स्थिति की चेतावनी दी है और तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है.

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. आज का दिन शहरवासियों के लिए भीषण गर्मी और ट्रैफिक की चुनौतियों से भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां मौसम विभाग ने हीटवेव जैसी स्थिति की चेतावनी दी है और तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है, वहीं सुबह से ही शहर के प्रमुख रास्तों पर जाम की परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, प्रशासनिक महकमे में आज दिन भर राजस्व से जुड़ी अहम समीक्षा बैठकें होनी हैं. यहां पढ़ें आज का पूरा सिटी अपडेट.

मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट

  • सुबह 6 बजे का तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस.
  • दोपहर का पूर्वानुमान: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की प्रबल संभावना है.
  • मौसम की स्थिति: आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और सुबह से ही कड़ी धूप खिली रहेगी. दोपहर के समय लू (Heatwave) जैसी स्थिति रहेगी, इसलिए बहुत जरूरी न हो तो तेज धूप में निकलने से बचें.

ट्रैफिक अपडेट: सुबह-सुबह इन इलाकों में रहा जाम

अगर आप आज शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले हैं, तो जाम को लेकर सतर्क रहें. सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच शहर के इन प्रमुख हिस्सों में भारी जाम की स्थिति हो सकती है.

  • नगर निगम गेट के समीप.
  • जीबी रोड (केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के पास).
  • बाइपास रोड.

शहर का एजेंडा: आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • दोपहर 12:00 बजे: राजस्व संबंधी मामलों की मासिक समीक्षा बैठक.
  • शाम 5:00 बजे: आंतरिक संसाधन, राजस्व और नीलाम पत्र वादों से जुड़ी अहम समीक्षा बैठक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >