Gaya News : बेलवाटांड़ गांव के पास उत्तर कोयल नहर में डूबकर किशोर की मौत

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलवाटांड़ गांव के निकट उत्तर कोयल नहर में बने साइफन के पास गहरे पानी में डूबकर बेलवाटांड़ गांव के मजदूर रामरुप रिकियासन के 15 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार की मौत हो गयी है.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलवाटांड़ गांव के निकट उत्तर कोयल नहर में बने साइफन के पास गहरे पानी में डूबकर बेलवाटांड़ गांव के मजदूर रामरुप रिकियासन के 15 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार की मौत हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि मिथुन अपने गांव की दुकान से दालमोट लेकर उत्तर कोयल नहर में बने साइफन पर बैठकर खा रहा था. इसके बाद संध्या के समय उसका शव उत्तर कोयल नहर में पड़ा हुआ था. हालांकि किशोर का शव बरामद कर परिजनों ने शव का बगैर पोस्टमार्टम कराये अपने गांव के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि बेलवाटांड़ गांव में किशोर की मौत होने की सूचना पुलिस को नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >