Gaya News: घर में खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ बम विस्फोट, दो गंभीर रूप से घायल

Gaya News: जिले के शेरघाटी शहर के रमना मोहल्ले में एक घर के छत पर अचानक बम विस्फोट हो गया. हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जख्मी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Gaya News: बिहार के गया जिले में एक घर में अचानक बम विस्फोट हो गया, जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पूरी घटना आज शाम जिले के शेरघाटी शहर के रमना मोहल्ले की बतायी जा रही है. यहां अचानक बम विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया. दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बम विस्फोट रमना मोहल्ले के रहने वाले मंसूरी उर्फ जुमन मिस्त्री के घर पर हुआ है. घायल बच्चों की पहचान 12 वर्षीय सुहैल युरैन और 13 वर्षीय आयान के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

इलाके में मचा हड़कंप

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे छत पर खेल रहे थे. इसी बीच अचानक तेज आवाज आई. जब परिजन छत पर जाकर देखे तो बम विस्फोट हुआ था. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बम विस्फोट की खबर से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. परिवार के लोगों का कहना है कि किसी ने दो मंजिले छत पर बम फेंका, जिससे बच्चे घायल हुए हैं. जबकि पुलिस का कहना है कि बम छत पर ही रखा हुआ था बच्चों के खेल के दौरान फटा है. मामले की जांच की जा रही है. 

गया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गया शहर की दूसरी खबर भी पढ़ें

गया शहर आफिसर ट्रेनिंग सेंटर-ओटीए पांच नंबर गेट के पास मंगलवार की रात एंबुलेंस और बुलेट के बीच हुई टक्कर में बुलेट सवार जिंदा जल कर मर गया. घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर को बुझाया. वहीं, एंबुलेंस के अंदर फंसे शव को निकालने को लेकर केन को मंगाया जा रहा है. इसस दौरान घटनास्थल पर सड़क जाम की स्थिति कायम हो गयी. जानकारी के अनुसार, यह हादसा इतना जोरदार हुआ कि बाइक एंबुलेंस के अंदर घुस गयी और उसकी टंकी फट गयी. टंकी फटने से दोनों वाहनों में आग लग गयी. एंबुलेंस के नीचे फंसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हालांकि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार वहां पहुंचे और अग्निशमन दस्ते को बुलाकर आग पर काबू पाया गया.

ALSO READ: Teacher Vacancy: शिक्षकों के 80 हजार से अधिक पदों पर बहाली! जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >