Gaya Weather Update : उमस भरी गर्मी के बीच तेज आंधी का अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गया जिले के लोगों के लिए मौसम विभाग ने नया अपडेट और चेतावनी जारी की है. जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.

गया. भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गया जिले के लोगों के लिए मौसम विभाग ने नया अपडेट और चेतावनी जारी की है. जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. एक तरफ जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है, वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने गया जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. विभाग के अनुसार, जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इस दौरान सतर्क रहें और जर्जर इमारतों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

गया में मौसम का हाल

पैरामीटरदर्ज आंकड़े
अधिकतम तापमान40.0 °C
न्यूनतम तापमान26.8 °C
हवा की रफ्तार40 – 50 किलोमीटर/घंटा (येलो अलर्ट)
24 घंटे में बारिश0.7 मिलीमीटर (बीते 24 घंटे में)
सुबह की आर्द्रता (8:30 बजे)80% (भारी उमस)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >