Gaya News. गया जी में सुबह व शाम मंदिरों की आरती से गूंजेगा आस्था का स्वर

Gaya News. गया जी धार्मिक आस्था और आध्यात्मिकता का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

Gaya News. गया जी धार्मिक आस्था और आध्यात्मिकता का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. सोमवार के दर्शन कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक आरती का विशेष समय निर्धारित किया गया है. इनमें मां मंगला गौरी मंदिर, विष्णुपद मंदिर, मां बगला स्थान मंदिर, मां वागेश्वरी मंदिर और मां दु:खहरणी मंदिर शामिल हैं. प्रत्येक मंदिर में अलग-अलग समय पर होने वाली आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है और भक्तिभाव से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठता है.

मंदिरों में आरती व विशेष पूजन का समय

मां मंगला गौरी मंदिर

सुबह की आरती- चार बजे

रात की आरती- 10 बजे

विष्णुपद मंदिर

सुबह की आरती- पांच बजे

रात की आरती- 10 बजे

मां बगला स्थान मंदिर

सुबह की आरती- पांच बजे

रात की आरती- 7:30 बजे

मां वागेश्वरी मंदिर

सुबह की आरती- 5:30 बजे

रात की आरती- 6:45 बजे

मां दु:खहरणी मंदिर

सुबह की आरती- सात बजे

रात की आरती- आठ बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >