गया से चोरी हुई स्कॉर्पियो छपरा से बरामद, पुलिस ने चोर गिरोह को ऐसे दबोचा

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तुतबाड़ी मुहल्ले में रहने वाले ड्राइवर सुनील कुमार के घर से पास से 19 अप्रैल की देर रात एक स्कॉर्पियो की चोरी वाहन चोर गिरोह ने कर ली थी. यह स्कॉर्पियो शहर के जाने-माने ठेकेदार विजय कुमार की थी.

Gaya News: (रोशन कुमार) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तुतबाड़ी मुहल्ले में रहने वाले ड्राइवर सुनील कुमार के घर से पास से 19 अप्रैल की देर रात एक स्कॉर्पियो की चोरी वाहन चोर गिरोह ने कर ली थी. यह स्कॉर्पियो शहर के जाने-माने ठेकेदार विजय कुमार की थी. इस मामले को लेकर गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के योगिया बगीचा मुहल्ले में रहनेवाले ठेकेदार विजय कुमार ने कोतवाली थाने में स्कॉर्पियो चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

गया चोरी हुई स्कॉर्पियो छपरा में मिली

अब वह चोरी गयी स्कॉर्पियो छपरा जिले के मकेर थाना इलाके से दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में बरामद कर ली गयी है. कोतवाली थाने की पुलिस छपरा जिले के मकेर थाने में गयी और वहां से स्कॉर्पियो को लेकर गया जी शहर आयी है और उसे कोतवली थाने के पार्किंग में खड़ा कर उसके ऑनर को सूचना दी है. इस मामले को लेकर ठेकेदार विजय कुमार ने बताया कि उनका ड्राइवर सुनील अपने घर के पास स्कॉर्पियो को पार्किंग कर दिया था. लेकिन, चोरों ने चोरी कर ली थी.

छपरा के इलाके में घूम रहे थे अपराधी

अब सूचना मिली है कि वाहन चोर गिरोह उनके स्कॉर्पियो छपरा इलाके में घूम रहे थे. इस दौरान छपरा के मकेर थाना क्षेत्र में रेवा घाट पुल के पास स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. तब स्कॉर्पियो को छोड़ कर सभी चोर वहां से भाग निकले. तब मकेर थाने की पुलिस ने नंबर प्लेट और इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की और ऑनलाइन ऑनर बुक से मोबाइल फोन नंबर निकाल कर उन्हें सूचित किया.

क्षतिगस्त स्कॉर्पियो बरामद

तब वह कोतवाली थाने की पुलिस के साथ वहां पहुंचे, तो देखा कि स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट ज्यों का त्यों लगा है. सिर्फ दुर्घटना होने से स्कॉर्पियो की बॉडी को क्षति आयी है. अब स्कॉर्पियो को पुलिस गया शहर लेकर आयी है. इसे कोतवाली थाने की पुलिस से वापस लेने को लेकर आवश्यक कोर्ट की प्रक्रिया की जा रही है.

Also Read: गया में भीषण गर्मी का कहर, कस्तूरबा विद्यालय की 6 छात्राएं अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >