डुमरिया में भीषण सड़क हादसा, टेम्पू और टोटो की सीधी टक्कर में महिला समेत तीन गंभीर घायल

Gaya News: जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्टेट हाइवे-69 पर मांडर बाजार के समीप टेम्पू और टोटो की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Gaya News: (डुमरिया से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट)

जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्टेट हाइवे-69 पर मांडर बाजार के समीप टेम्पू और टोटो की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

मांडर बाजार के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार इमामगंज-डुमरिया मुख्य मार्ग पर मांडर बाजार के समीप तेज रफ्तार टेम्पू और टोटो की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में टोटो पर सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों ने दिखायी तत्परता

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को आनन-फानन में पीएचसी डुमरिया पहुंचाया. लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका. पीएचसी डुमरिया में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया.

Also Read: रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >